मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाइवे पर सरमस्तपुर विश्वकर्मा चौक के पास बुधवार की सुबह करीब छह बजे ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। वह पैदल सड़क पार कर रहा था। उसकी पहचान नहीं हुई है। उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया था। युवक जींस, शर्ट, हवाई चप्पल पहने हुआ है। मृतक की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पहुंचे सकरा थाने के चौकीदार अमर कुमार क्रांति ने सकरा पुलिस को जानकारी दी। सकरा थाने के सहायक थानेदार रविकांत कुमार ने बताया कि ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...