मेरठ, फरवरी 15 -- सरधना। शनिवार सुबह कांवड़ मार्ग पर सरधना पुल के निकट सड़क पार कर रहे एक बालक को कार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंढियाई निवासी आठ वर्षीय सोफियान पुत्र तोहसीन अपने चाचा चांद व अन्य परिजनों के साथ शनिवार दोपहर गंगनहर पटरी पर लकड़ी चुगने के बाद घर जा रहा था। जैसे ही वह पुलिस चौकी के पास गंगनहर पुल पर पहुंचा तो तभी खतौली की तरफ से आ रही एक कार ने उसको टक्कर मार दी जिसके बाद वह दूसरी तरफ जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.