फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जयपुरिया कॉलेज के समीप बुधवार की रात सड़क पार कर रहे एक प्रोढ को किसी वाहन ने रोद टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल मै कराया है। थाना मक्खनपुर के गांव नगला मानसिंह निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र भगत सिंह सूरज नगर निवासी नातनी की शादी में जा रहा था। उसके साथ तीन लोग और थे। फिरोजाबाद शिकोहाबाद रोड स्थित जयपुरिया कॉलेज के समीप वह सड़क पार कर रहा था। उसी दौरांन तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.