मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजा। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला सैनी नगर निवासी जगदीश वर्मा की 70 वर्षीय पत्नी सरोज पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी। बीमारी के चलते जीटी रोड के समीप एक लैब में जांच कराने गई थी। गुरूवार को जांच रिपोर्ट लाने के लिए सड़क पार करते समय तेज गति से आए वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर लगी भीड़ ने ई-रिक्शा से घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते महिला को रेफर कर दिया गया। मेरठ अस्पताल में पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.