गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम। सेक्टर-65 इलाके में बुधवार दोपहर सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला और उसके देवर को जोरदार टक्कर मार दी। घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके देवर का इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी 47 वर्षीय ललिता के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-65 इलाके में ही रह रही थीं। 11 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे ललिता अपने देवर वरुण के साथ किसी काम से बाहर निकली थीं। जैसे ही वे सड़क पार करने लगे, तभी एक अनियंत्रित वाहन उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.