बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- बलरामपुर,संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मुजहनी गांव के पास रविवार की देर रात सड़क पार कर रही महिला को सामने से आ रहे बाइक सवार ने रौंद दिया। कुछ दूर पर जाकर बाइक भी असंतुलित होकर पलट गई। घायलों को सीएचसी तुलसीपुर ले जाया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उपचार के बाद घायल को सोमवार सुबह घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। महराजगंज तराई संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र के मुजहनी निवासनी गुड़िया पत्नी रामसागर 40 वर्ष अपने घर से रात को शौच के लिए निकली थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया। बाइक उनके ऊपर से चढ़कर निकल गई। कुछ दूर पर बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.