मथुरा, दिसम्बर 23 -- नंदगांव-कामा रोड पर मंगलवार सुबह सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साये लोगों ने जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। मंगलवार सुबह करीब 09:45 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर तिराहे के पास लौहरवारी निवासी 28 वर्षीय रीमा सड़क पार कर रही थी, तभी कोसीकलां की ओर से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। रीमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नंदगांव-कामा रोड पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने हादसे के लिए प्रशासन और अवैध खनन से जुड़े वाहनों को जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क से रोजाना अवैध खनन की...