मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- किशनी। बेवर-इटावा मार्ग पर ग्राम डाडी ईंट भट्टा के निकट सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि सूचना पाकर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लेकर आयी, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी 65 वर्षीय निर्मला पत्नी राजपाल सिंह अपनी चचेरी बहन सुशीला पत्नी विनोद कुमार निवासी सकतपुर किशनी के यहां पूजा कार्यक्रम में भाग लेने आयी थीं। चार नवंबर की रात आठ बजे के करीब वह गांव के निकट ही सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन...