अलीगढ़, फरवरी 7 -- खैर, संवाददाता। गुरुवार देर शाम खैर अलीगढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गांव बझेड़ा निवासी सचिन पुत्र शिव सिंह, खैर से बाजार कर वापस लौट रहे थे। बताया गया कि वह थ्री-व्हीलर से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से परिजनों के साथ घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खैर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां देर रात उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सचिन की शादी सात वर्ष पूर्व राया तहसील के गांव ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.