संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के कौव्वाठोर के पास बीएमसीटी मार्ग पर शुक्रवार की रात सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायलावस्था में उसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कौव्वाठोर निवासी मदनलाल (45) पुत्र मिठाईलाल शुक्रवार रात अपने घर के सामने बीएमसीटी मार्ग पर टहल रहे थे। इस दौरान वे सड़क पार करने लगे। इसी दौरान कैंपियरगंज की ओर से मेंहदावल जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने घायलावस्था में मदनलाल को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। हालत गंभीर हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.