फिरोजाबाद, मार्च 18 -- एटा शिकोहाबाद मार्ग पर झपारा गांव के पास एक अधेड को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। थाना जसराना क्षेत्र के एटा शिकोहाबाद रोड पर झपारा के सामने संतोष कुमार (45) पुत्र शिशुपाल निवासी झपारा रविवार की रात में अपने घर से दूसरी तरफ सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। संतोष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार से जोरदार टक्कर के बाद आसपास के राहगीरों ने घायल संतोष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए वहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.