हरिद्वार, जनवरी 9 -- सड़क दुर्घटना में घायल की जान बचाने के लिए पहले कुछ मिनट सबसे अहम होते हैं। इसी सोच के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को चंडीपुल स्थित भूमानंद चौक पर फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वाहन चालकों को बताया गया कि दुर्घटना स्थल पर घायल को प्राथमिक उपचार कैसे दिया जाए, सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए और किन सावधानियों का पालन जरूरी है। अफसरों ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना में घायल की मदद करने पर सहायताकर्ता के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती। परिवहन कर अधिकारी भारत भूषण ने कहा कि सही समय पर दी गई प्राथमिक सहायता से कई जानें बचाई जा सकती हैं। इस अवसर पर परिवहन उप निरीक्षक भगत सिंह, चंडीपुल मैक्स यूनियन के प्रधान अरविंद कश्यप सहित कई अफसर और वाहन चालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...