महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल कस्बे के बस स्टेशन के सामने प्रेमी युगल ने रविवार को एक घंटे तक हंगामा किया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उनके घर भिजवाया। दोनों अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। युवती शादीशुदा बताई जा रही है, जबकि युवक की अभी शादी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने गांव से एक राय होकर निकले और बस से कहीं जाने की फिराक में थे। इस बीच इनके परिजनों को इसकी सूचना मिल गई। परिजन निचलौल बस स्टेशन पहुंचे तो दोनों घर जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसको लेकर दोनों ने बीच सड़क पर हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों को वापस उनके घरों को भिजवाया। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक-युवती कहीं जाने वाले थे। दोनों को समझाकर उनके घर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.