पिथौरागढ़, फरवरी 10 -- पिथौरागढ़। यातायात ड्यूटी में तैनात दो पुलिस कर्मियों को सड़क पर सोने का आभूषण गिरा हुआ मिला है। अपर उप निरीक्षक कैलाश सिंह व कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें बीते रोज ड्यूटी के दौरान देव सिंह पार्किंग से धर्मशाला लाइन रोड के बीच एक सोने का आभूषण गिरा हुआ मिला है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से पहचान बता कर पुलिस कार्यालय से अपना आभूषण प्राप्त करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...