हरिद्वार, जनवरी 27 -- सुरक्षित और खुशहाल हरिद्वार के संकल्प के साथ सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने शहरभर में जागरूकता अभियान चलाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशन में यातायात पुलिस ने हरकी पैड़ी से लेकर पार्किंग स्थल तक सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। मंगलवार को यातायात पुलिस ने हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, भीमगोड़ा बैरियर, सीसीआर मार्ग, पंतद्वीप पार्किंग के प्रवेश एवं निकासी द्वार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग और रोड़ीबेलवाला पार्किंग में लाउडस्पीकर से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया। पुलिसकर्मियों ने प्रेरक स्लोगन के जरिए आमजन और वाहन चालकों को जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट से ड्राइविंग और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। यातायात पुलिस ने संदेश दिया कि सड़क पर सुरक्षा भी देशभक्ति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...