फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद। रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों द्वारा बीच सड़क पर सवारी भरने के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है। चालक निर्धारित स्टॉप के बजाय जहां-तहां वाहन रोककर सवारियां बैठा रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। व्यस्त मार्गों पर इस अव्यवस्था के चलते अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पीछे लंबी कतारें लग जाती हैं और आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...