प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 18 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव में धर्मेंद्र सिंह की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार सुबह सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ, एसडीएम के आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए। पट्टी कोतवाली के गांव में रमाशंकर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सिंह की रविवार रात घर के पास ही मौत हो गई थी। वह खून से लथपथ पड़ा था। वह गांव के ही गौरव सिंह उर्फ प्रिंस की बर्थडे पार्टी में गया था। पत्नी दिव्या सिंह ने गौरव सिंह उर्फ प्रिंस, अनुज सिंह उर्फ नाटे, अंबुज सिंह एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। सोमवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन पुणे से आ रहे भाई के इंतजार में अंतिम संस्कार नहीं...