मुरादाबाद, फरवरी 19 -- दिल्ली रोड गागन तिराहे पर लगने वाला अवैध साप्ताहिक बाजार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। गुरुवार सुबह से दूर-दराज इलाकों के व्यापारी यहां पहुंचे। सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से बाजार लगाना शुरू कर दिया। इससे मौके पर जाम जैसे हालात बन गए। अनाउंसमेंट कर सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से बाजार लगाने वालों को खुद ही अपना-अपना सामान हटाने के लिए कहा। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सड़क से बाजार हटाए जाने के बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि सड़क किनारे बाजार नहीं लगने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...