हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह चौक पर रविवार देररात सड़क और दीवार पर पाकिस्तान के झंडे और पोस्टर चिपके हुए मिले। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर पोस्टर बैनरों को हटाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम के पीछे शरारती तत्वों की भूमिका होने की आशंका है। सीओ सदर अविनाश वर्मा और रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ सदर अविनाश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया विरोध स्वरूप पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। फिर भी किस उद्देश्य से लगाए गए, इसकी जांच की जा रही है। बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से भी अपील की है कि अगर किसी को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.