रांची, अप्रैल 8 -- रांची में बीच सड़क रायफल से एक कुत्ते को गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आवारा कुत्ते को गोली मारने की घटना टाटीसिलवे इलाके की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद रांची पुलिस भी ऐक्शन में आ गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर रायफल लेकर पैदल चलता नजर आ रहा है। अचानक सड़क पर कुछ कुत्ते उसे नजर आते हैं। एक कुत्ता लेटा मालूम पड़ता है। शख्स के साथ कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे है। अचानक ये लोग सड़क पर आवाजाही कर रहे वाहनों को रोकते हैं। इस बीच रायफलधारी शख्स लेटे कुत्ते को निशाना लेकर गोली चला देता है। रायफल लाइसेंसी बताई जाती है। इस बारे में पता करने पर मालूम पड़ा कि कुत्ता पागल हो गया गया था और कई लोगों को काट चुका था। इस वजह से शख्स की ओर से गुत्ते को गोली मारने की बात कही जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.