दरभंगा, दिसम्बर 11 -- शहर और इसके बाहरी इलाकों में रात होते ही मुख्य सड़कों पर तेज रोशनी वाले वाहनों का आतंक बढ़ता जा रहा है। खासकर बाइक और साइकिल सवारों के लिए यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सामने से आने वाले वाहनों की इतनी तेज और चमकीली रोशनी होती है कि कई बार दोपहिया वाहन सवारों की आंखें चौंधिया जाती हैं। इससे न केवल उनका संतुलन बिगड़ जाता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या कोई नई नहीं है। बीते कई महीनों से शहर के बाहरी हिस्सों जैसे लहेरियासराय-केवटी रोड, विश्वविद्यालय रोड, दरभंगा-मधुबनी रोड और हायाघाट क्षेत्र के रास्तों पर यह दिक्कत लगातार बढ़ रही है। तेज रोशनी जिसे आम तौर पर हाई बीम कहा जाता है, इतनी तीव्र होती है कि सामने से आ रहे वाहन चालक कुछ क्षणों के लिए कुछ भी नहीं देख पाते। ऐ...