देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। रांग साइड वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। जोगीवाला चौक पर गुरुवार रात नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने कार चालक पर कार्रवाई की। केस दर्ज करते हुए कार को सीज कर दिया गया। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि जोगीवाला चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही चीता टीम के साथ जोगीवाला चौक, कैलाश कट के पास चेकिंग पर तैनात थे। इसी दौरान जोगीवाला चौक की ओर से कार तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने तत्काल कार को रुकवाया और चालक से पूछताछ की। चालक की पहचान शक्ति शरण उपाध्याय (30 वर्ष) मूल निवासी छपरा, बिहार के रूप में बताई। जब पुलिस ने रॉन्ग साइड आने का कारण पूछा तो चालक ने बेफिक्री से जवाब दिया कि यहाँ से शॉर्टकट पड़ता है...