आगरा, जनवरी 19 -- नगर निगम की लगातार चेतावनी और शहर में ग्रेप लागू होने के बावजूद एनजीटी नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। ताजगंज क्षेत्र के ताजनगरी फेस टू में दो लोगों द्वारा सड़क पर मिट्टी, बजरी, बालू और ईंटों के चट्टे लगाकर वायु प्रदूषण फैलाया जा रहा था। सड़क पर खुले में रखी निर्माण सामग्री के कारण उड़ रही धूल से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की और एनजीटी नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए दोनों दोषियों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में ग्रेप लागू है और ऐसे समय में सड़क पर निर्माण सामग्री रखना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष...