भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने गुरुवार को एसपी सिटी से मुलाकात कर उन्हें एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने शहर के प्रमुख थानों के सामने मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से खड़े जब्त वाहनों को तत्काल हटाने का अनुरोध किया है। मेयर ने अपने पत्र में विशेष रूप से विश्वविद्यालय थाना और तिलकामांझी थाना के समीप की चिंताजनक स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन थानों के सामने बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा जब्त किए गए दोपहिया और चार पहिया वाहन लंबे समय से लावारिस स्थिति में खड़े हैं। इन वाहनों ने न केवल फुटपाथ, बल्कि मुख्य सड़क का भी एक बड़ा हिस्सा घेर लिया है, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही है। मेयर ने पुलिस प्रशासन का ध्यान तीन प्रमुख बिंदुओं पर आकृष्ट कराया है। जिसमें भीषण जाम की स्थिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.