गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित न्याय खंड एक में सड़क पर भरे गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों में रोष बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसीलिए अब लोग गंदे पानी में उतरकर कैंडल मार्च निकालेंगे। न्यायखंड एक को एनएच-नौ से जोड़ने वाली पुलिया चोक होने से यहां गंदा पानी भरा था। पुलिया को नए सिरे से बनाने का काम नगर निगम ने शुरू किया था। मगर यह काम भी बीच में रुक गया। इसी बीच सीवर लाइन भी ओवरफ्लो होने लगी। पहले से पानी भरा होने के कारण सीवर लाइन की भी सफाई नहीं हो पा रही है और अब सड़क पर एक फीट तक गंदा पानी भर गया है, जो सोसाइटी तक पहुंच रहा है। इस मार्ग पर पांच सोसाइटी हैं और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स है, जिस वजह से रोजाना हजारों लोग परेशान होते हैं। सुपरटेक आईकॉन सोसाइटी के एओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.