रामगढ़, जनवरी 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। समाचार पत्र में सरस्वती पूजा के नाम पर अवैध चंदा वसूली का मामला प्रकाशित होने के बाद करीब दस दिनों तक यह सिलसिला थम गया था, लेकिन मंगलवार से डेली सब्जी मार्केट और कुम्हार टोली के पास फिर वही हालात बन गए हैं। सरस्वती पूजा के नाम पर कुछ नाबालिग लड़के बीच सड़क पर बांस का बैरिकेड लगाकर बाइक और कार सवारों से जबरन चंदा मांग रहे हैं, जिससे इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि चंदा देने से मना करने पर लड़के अभद्र व्यवहार करते हैं और राहगीरों को अपमानित किया जाता है। डेली मार्केट में रोजाना सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए आते-जाते हैं। इसी दौरान वाहन रोककर पैसे वसूले जा रहे हैं। मंगलवार को एक बाइक सवार से चंदा मांगा गया। विरोध करने पर लड़कों ने कहा कि "पूजा के लिए चंदा लेना हमारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.