मैनपुरी, मई 17 -- मैनपुरी। बिजली विभाग को बिजली लाइनों की कोई फिक्र नहीं है। यही वजह है कि बरनाहल-मैनपुरी मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के दो बिजली पोल टूट गए और आधी सड़क पर झुक गए हैं। झुके हुए बिजली पोल के तारों में बिजली का करंट दौड़ रहा है। खास बात यह है कि दो दिनों से ये बिजली पोल सड़क पर झुका हुआ है लेकिन कोई भी कर्मचारी इन्हें देखने और ठीक करने नहीं पहुंचा है जिससे आवागमन करने वालों की जान पर खतरा बना हुआ है। बरनाहल-मैनपुरी मार्ग पर कैरावली से नगला कुशल की तरफ जाते समय दो बिजली के पोल किसी ने तोड़ दिए हैं। ये बिजली के पोल आधे टूटकर सड़क की तरफ झुक गए हैं जिससे बड़ा खतरा पैदा हो गया है। यहां से आवागमन करने वाले लोग टूटे हुए बिजली के पोल से साइड में कच्चे फुटपाथ की तरफ वाहन ले जाकर निकलने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय निवासी राघवेंद्र, रामसिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.