चंदौली, फरवरी 16 -- चहनियां (चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। चहनिया कस्बा से पीडीडीयू नगर मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। जिससे मार्ग पर गिट्टी डाली जा रही है। लेकिन गिट्टी डालकर छोड़ देने से बिखरी गिट्टियां से लोगो को आवागमन में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि फेंकी गयी गिट्टी के कारण लोग गिरकर चोटहिल हो रहे है। इसे लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। चहनियां से पीडीडीयू नगर तक मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा है । चहनियां खण्डवारी के बाहर रानेपुर से लेकर पीडीडीयू नगर के पहले पटपरा तक मार्ग का निर्माण कार्य हो गया है । चहनियां कस्बा और जगह जगह छोटे छोटे बाजारों में नाली के कारण कार्य रुका हुआ है । निर्माण कार्य मे लगे कार्यदायी संस्था के लोगो की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। विभागीय अधिकारियो और कार्यदाय...