धनबाद, जनवरी 22 -- हरिणा, प्रतिनिधि। हरिणा बाजार में सड़क पर लगातार बह रहे गंदे पानी की समस्या को लेकर बुधवार को दुकानदारों का आक्रोश फूट पड़ा। हरिणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में दुकानदारों ने सम्राट मैती गेट को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। यह जाम करीब दो घंटे तक चला, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। दुकानदारों का कहना था कि बाजार के लगभग आधा दर्जन घरों का गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर गिरता है। इस कारण सड़क की स्थिति अत्यंत नारकीय हो गई है। इससे न केवल दुकानदारी प्रभावित हो रही है, बल्कि वाहनों की आवाजाही के दौरान गंदे पानी के छींटे दुकानों और राहगीरों पर पड़ते हैं। जाम की सूचना मिलते ही बाघमारा अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू पहुंचे। संबंधित लोगों को अविलंब सड़क पर बह रहे पानी को बंद कराने तथा शीघ्र नाली निर्माण कर...