फिरोजाबाद, अक्टूबर 27 -- सिंचाई और नगर निगम द्वारा हाथरस ब्रांच के रजवाहा में पानी छोड़ दिया है। सदर ब्लाक के गांव नगला मुल्ला की पुलिया से फतेहपुर तक पानी उफनकर सड़क पर बहकर दूसरी ओर खेतों में पहुंच रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से सड़क बदहाल होने लगी है। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रजवाहा मुसीबत बन गया है। हाथरस ब्रांच का रजवाहा शहर के सैलई से होते हुए सदर ब्लाक के गांव फतेहपुर तक गया है। 24 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग ने इस रजवाहा में पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र के नई आबादी क्षेत्र से निकलने वाले पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस बार सिंचाई विभाग ने रजवाहा की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे चार से पांच फीट ऊंची जलकुंभी खड़ी है। एक सप्ताह पूर्व नगर निगम के अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.