सीतामढ़ी, दिसम्बर 17 -- बाजपट्टी,। बसहा गांव के वार्ड-10 में हालात ऐसे हैं कि सड़क पर कदम रखते ही लगता हैं मानो नाले में उतर आए हों। मधुबन बसहा पश्चिमी पंचायत के इस हिस्से में नाले का सड़ा पानी उपलाकर सड़क पर फैल गया है। दुर्गंध से राहगीरों की सांसें थमने लगती हैं और संक्रामक बीमारी का डर हर चेहरे पर साफ झलकता है। करीब एक हजार से अधिक आबादी बीते चार-पांच माह से इसी बदहाली में जी रहे हैं। यह वही सड़क है जो बाजपट्टी से मधुबन गोट और बसहा गांव होते हुए बथनाहा प्रखंड मुख्यालय तक जाती है। पूरे बाजपट्टी प्रखंड के लिए यह अहम मार्ग है, लेकिन करीब दो सौ फीट की दूरी में जलजमाव ने इसे बर्बाद कर दिया है। बथनाहा जाने के लिए बाजपट्टी प्रखंड क्षेत्र के लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। सबसे ज्यादा मार वार्ड 09, 10 और 11 के लोगों पर पड़ रही है। महत्वपूर्ण...