कुशीनगर, जून 20 -- नेबुआ नौरंगिया,कुशीनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा खड्डा के नेबुआ नौरंगिया से घुघली को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क ढोलहा रेगुलेटर के समीप टूट कर खतरनाक हो गई है। सड़क पर बने गड्ढे यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। सड़क का कुछ हिस्सा उंखड़ने के कारण लगभग 8 से 10 इंच तक गहरे गड्ढे बन गये हैं, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना के कारण बन सकते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गंडक नहर के रेगुलेटर पर स्थित गड्ढा मुख्य मार्ग घुघली-नौरंगिया तथा पडरौना-झुलनीपुर को जोड़ता है। इस सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य दो वर्ष पूर्व पूरा हुआ है, लेकिन इतने कम समय में इस तरह की खराबी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार आवाजाही के चलते यह गड्ढा दिन ब दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.