अल्मोड़ा, दिसम्बर 29 -- बाजार से सटे अगनेरी की रामगंगा नदी में बने पैदल पुल में बना गड्ढा दुर्घटना का सबब बना हुआ है। लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार से चांदीखेत होते हुए नागाड़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने के लिए बना अगनेरी पैदल झूला पुल अनेक स्थानों पर जर्जर हालत में है। पुल के शुरुआती क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने पुल का सुधारीकरण करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...