गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के राजेंद्र नगर और इंदिरापुरम नाले की सिल्ट पिछले करीब 15 दिनों से सड़क पर फैली हुई है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। नाले की सफाई के दौरान निकाली गई गाद और कीचड़ को सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया, जिसे अब तक हटाया नहीं गया। इसके कारण पूरी सड़क फिसलन भरी हो गई है और आए दिन दो पहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नाला निर्माण और सफाई के लिए निकाली गई गंदगी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सिल्ट से निकला गंदा पानी सड़को पर फैला हुआ है। इससे हादसे हो रहे है। लोगों का कहना है कि सिल्ट निकालने से हुई फिसलन के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। शिकायत के बावजूद अभी तक हटाया नहीं गया। राधेश्याम पार्क निवासी डॉ. एससी बंसल ने बताया कि दो दिन पहले...