छपरा, फरवरी 21 -- फोटो 5 : छपरा कचहरी स्टेशन रोड में मकान का काम कराने के लिए सड़क पर रखे गए कंस्ट्रक्शन का सामान छपरा, एक संवाददाता। सड़क पर मकान बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन का सामान रखे जाने को लेकर नगर निगम ने मकान मालिक को 10 हजार का जुर्माना लगाया है। मालूम हो के डीएम वैभव श्रीवास्तव इसी रास्ता से शनिवार को गुजर रहे थे। उनकी नजर सड़क पर कंस्ट्रक्शन का सामान रखकर किए गए अतिक्रमण पर पड़ी। वे इसको लेकर नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे को तुरंत फाइन करने का निर्देश दिये। डीएम के निर्देश के बाद नगर निगम के अफसर आनन फानन में योगिनियां कोठी कचहरी स्टेशन रोड पहुंचे और मकान मालिक मनोज कुमार को दस हजार का रसीद दिया। मकान मालिक को 10 हजार रुपया तुरंत जमा करना पड़ा। नगर प्रशासन की ओर से ऐसे पहले भी सख्त निर्देश दिया गया है कि अगर सड़क के किनारे किसी भी ...