मोतिहारी, फरवरी 21 -- शहर के श्रीकृष्ण नगर, अगरवा, चांदमारी, एकौना, हेनरी बाजार, गायत्री नगर, मिस्कॉट, जमला आदि अधिकांश मोहल्लों में मुख्य सड़क सहित गलियों के सड़क पर गृह निर्माण सामग्रियां रख दी जा रही हैं। इसके कारण आए दिन मोहल्लों में भी जाम की समस्या हो रही है। यहीं नहीं कई बार तेज रफ्तार बाइक बालू व गिट्टी पर चढ़ जाती है, जिससे उसपर सवार लोग गिरकर जख्मी हो जा रहे हैं। वहीं नाला में गृह निर्माण सामग्री के गिर जाने के कारण जाम हो जा रहा है। इससे मोहल्लावासियों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा मोहल्ला में आवारा पशुओं की संख्या भी काफी बढ गई है। आवारा पशु भी नाले में गिट्टी बालू को गिरा देते हैं। इसके कारण भी नाला जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसपर कार्रवाई की जरुरत है। स्कूली बसों से जाम : बालभूषण सहनी, जमादार कुमार, मोतीलाल चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.