लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ। वजीरगंज कोतवाली में महिला ने दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित सड़क पर थूक रहे थे। जिसका महिला ने विरोध किया था। इस बात से नाराज होकर युवकों ने महिला पर हमला कर उसके साथ अभद्रता की। गौसनगर निवासी महिला के मुताबिक रविवार रात वह घर लौट रही थी। मोहल्ले के दो लड़कों ने महिला के आते ही उसके सामने थूक दिया। पीड़िता ने युवकों को थूकने पर टोका था। जिससे आरोपित नाराज हो कर गाली देने लगे। पीड़िता के मुताबिक मारपीट करने वाले साहब और अनस है। जो मोहल्ले में ही रहते हैं। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों को आते देख आरोपित भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.