पीलीभीत, मार्च 23 -- बरखेड़ा। कस्बा के वार्ड नंबर नौ में पिछले लंबे समय से एक विद्युत पोल गिरताऊ हालत में खड़ा है। कई बार शिकायत के बाद भी पोल को दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली। जबकि तिरछे पोल से बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। मोहल्लेवासियों ने एसडीओ बीसलपुर को पत्र भेजकर पोल सही कराने की मांग की है। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में विद्युत आपूर्ति को लगाए गए पोल काफी पुराने हो गए है। पोल पूरी तरह जर्जर होने के कारण हादसे को दावत दे रहे है। मोहल्ले में मोहम्मद रजा अंसारी के घर के पास एक जर्जर पोल काफी तिरछा हो गया है। फिर भी इस जर्जर पोल से विद्युत सप्लाई जारी है। पोल कभी भी गिरने की स्थित में है। मोहल्ले के लोगों ने मामले की जानकारी कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में दी। लोगों ने बताया की कई बार शिकायत करने के बाद भी पोल को दुरुस्त नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.