हाथरस, फरवरी 20 -- सादाबाद। देर रात एक वाहन से सड़क पर फैले तेल जैसे पारदर्शी तरल पदार्थ के कारण शुक्रवार को कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर दूर तक एक पारदर्शी, तेलनुमा पदार्थ फैला हुआ था, जो सामान्य नजर से दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे ही वाहन उस हिस्से से गुजरे, उनका संतुलन बिगड़ गया और चालक सड़क पर गिरते चले गए। बताया गया कि एक बाइक के गिरने के बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी फिसल गए, जिससे कुछ ही देर में मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे में कई लोगों को हाथ-पैर व शरीर पर हल्की चोटें आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को संभाला। इनमें से दो लोगों को अधिक चोट लगने पर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.