मैनपुरी, दिसम्बर 2 -- नगर पंचायत की इटावा सीमा पर स्थित खड़सरिया गांव के पास मंगलवार दोपहर एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ। विधूना रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक प्राइवेट बस ने सड़क किनारे चल रही 6 वर्षीय बालिका सलोनी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका सलोनी बिहार निवासी सिंटू की पुत्री थी जो पास ही स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने शव को पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया। आरोप था कि इस मार्ग पर बस चालक आए दिन लापरवाही से वाहन चलाते हैं। कुछ...