बहराइच, जनवरी 5 -- सड़क पर जानलेवा गड्ढे, हो रही दुर्घटनाएं बाबागंज। ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र के प्रहलाद गांव से पटना जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे और जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। क्षेत्र के रामदल वर्मा, बंशीधर गौतम ने बताया कि इस मार्ग से एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर, मरीज और व्यापारी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। दोपहिया वाहन चालक अक्सर मोड़ पर बने गड्ढे में गिर जाते हैं। चौपहिया वाहनों को निकलने में बड़ी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। दिखाई नदेने के कारण अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...