फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 4 -- फर्रुखाबाद। शमसाबाद के लोहापानी गॉव में सड़को पर नाली न होने के कारण घरेलू पानी सड़को पर बह रहा है जिसके कारण सड़को पर गंदगी फैली हुई है ग्रामीण गंदगी को लेकर परेशान है । गॉव के ही शिशुपाल अशोक रजनीश आलोक रबी जनवेश अनिल कुमार आदि ने बताया पिछले एक साल से सड़क टूटी है और सड़को पर गंदा पानी बहे रहा है जिससे वाहन चालकों ओर पैदल निकलने वालो को परेशानी उठानी पड़ रही है । कई बार समस्या समाधान की आवाज उठाई जा चुकी है पर इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते अब बड़ी दिक्कतें हो रही हैं ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या समाधान की मांग उठाई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...