घाटशिला, मई 22 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पूर्णापानी पंचायत अंतर्गत दांदुडीही गांव की पीसीसी सड़क पर जमा पानी व कीचड़ से लोग परेशान है। हल्की बरसात में सड़क पर पानी का जमाव हो जाता है। इससे लोगों को यातायात करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने उक्त सड़क के किनारे कई बार पानी निकासी के लिए नाला बनाने की मांग कर चुके हैं मगर आज तक पानी निकासी के लिए नाले की निर्माण नहीं किया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है की बरसात के दिनों में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.