सासाराम, दिसम्बर 17 -- चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी शिवसागर पथ पर जगडिहरा गांव के समीप घायल अवस्था में एक युवक को देख सुबह में सड़क के किनारे टहल रहे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर घायल लावारिस युवक को बाइक समेत बरामद किया। बाद में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी पहचान कैमूर जिला के करमचट थाना क्षेत्र के सवार गांव निवासी संयोग कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...