गाजीपुर, फरवरी 9 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। पक्का गंगा पुल जमानियां के पास सोमवार को ऑनलाइन डिलेवरी का काम करने वाले 34 वर्षीय बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालत में सड़क पर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु राम पुत्र चंद्रजीत राम निवासी महेवा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विष्णु राम अपनी बाइक से करंडा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गंगा पुल के पास पहुंचा, अचानक बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प...