लखीसराय, फरवरी 6 -- लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित आर-लाल कॉलेज मोड़ से आगे विद्यालय निर्माण के लिए सड़क किनारे गिराया गया निर्माण मेटेरियल गिट्टी व अन्य सामग्री के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क किनारे गिरे सामग्री से वाइक चालकों को दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। लोगों ने बिल्डिंग निर्माण मेटेरियल को सड़क के किनारे से हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते अगर इसे नहीं हटाया गया तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसके वजह से अक्सर जाम की भी स्थिति यहां बन जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...