संवाददाता, मार्च 23 -- यूपी के बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल के एक युवा नेता की सड़क पर अचानक मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में 28 वर्षीय रालोद नेता अमित चौधरी अपने घर के बाहर सड़क पर अचानक गिरते और फिर शांत हो जाते दिख रहे हैं। मौत के चंद सेकेंड पहले तक रालोद नेता बिल्कुल सामान्य दिख रहे हैं। आशंका है कि 28 वर्षीय रालोद नेता अमित चौधरी की जान हार्ट अटैक की वजह से गई है। सीसीटीवी फुटेज में वह घर के बाहर खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। लग रहा है कि जैसे वह कुछ देख रहे थे, दूसरी तरफ मुड़ते ही अचानक अमित जमीन पर गिर पड़े और उनकी सांसे थम गईं। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजन बुरी तरह हैरान और गमगीन हैं। यह घटना बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के मदनपुर गांव में हुई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.