पाकुड़, दिसम्बर 2 -- थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर नवाडीह के समीप सोमवार को सड़क के बीचों बीच पेड़ गिर जाने से ढाई घंटे सड़क पर आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार नवाडीह सड़क किनारे वर्षो पुराना शीशम का पेड़ दोपहर बारह बजे अचानक सड़क पर गिर गया। जिससे सड़क पर पूरी तरह आवागमन बाधित हो गया। पेड़ के गिर जाने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबी लतारे लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा जेसीबी की मदद से पेड़ को करीब ढाई बजे सड़क से हटाया गया और सड़क पर आवागमन सुलभ कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...