चंदौली, दिसम्बर 14 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बबुरी और अकोड़ा कला से चंदौली को जोड़ने वाले मार्ग पर गिट्टी बालू डंप कर कारोबार हो रहा है। इस पर संबंधित विभाग का ध्यान नहीं है। हाल यह है कि बिल्डिंग मैटेरियल बेचने वाले दुकानदार लंबे सड़क बालू रख कर बेच रहें हैं। सड़क पर गिट्टी बालू फैल जाने के कारण दोपहिया वाहन सवार बालू पर फिसलकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों के कई बार शिकायत के बाद भी दुकानदार समस्या को नजरंदाज कर रहे हैं और लोग खामियाजा भुगत रहे। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग से ग्रामीण, किसान और नौकरीपेशा करने वालों से लेकर कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं साइकिल से यात्रा करते हैं। कई बार बच्चे बालू पर फिसल कर सड़क पर गिर कर चोटिल हो चुके हैं। संयोग से गिरने वाले छात्र छात्राएं किसी वाहन के चपेट में नहीं आए नहीं त...