सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर। शहर के मन्नी चौराहे से कजियारा जाने वाले मार्ग पर दो जगह सड़क में गड्ढे हो गए हैं। जिससे लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। इस मार्ग से हर रोज निकलने वाले लोगों को काफी दुश्वारियां होती हैं। बाइक सवार अक्सर गिरते बचते हैं। कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, संजय, सगीर, राशिद आदि का कहना है कि सड़क काफी खराब है। लोगों को काफी दिक्कत होती है। इसे दुरुस्त कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...